Read calmly and use the previous/next links at the bottom to move through the surahs in order.
Quran Surah

Surah Al-Ma’un

Quran Surah

Surah 107: Al-Ma’un

الماعون

Verse count: 7

Opening Bismillah

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

अल्लाह के नाम से जो बड़ा कृपालु और अत्यन्त दयावान हैं।

Verse 1

أَرَءَيۡتَ ٱلَّذِى يُكَذِّبُ بِٱلدِّينِ

क्या तुमने उस शख़्श को भी देखा है जो रोज़ जज़ा को झुठलाता है

Verse 2

فَذَٲلِكَ ٱلَّذِى يَدُعُّ ٱلۡيَتِيمَ

ये तो वही (कम्बख्त) है जो यतीम को धक्के देता है

Verse 3

وَلَا يَحُضُّ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلۡمِسۡكِينِ

और मोहताजों को खिलाने के लिए (लोगों को) आमादा नहीं करता

Verse 4

فَوَيۡلٌ لِّلۡمُصَلِّينَ

तो उन नमाज़ियों की तबाही है

Verse 5

ٱلَّذِينَ هُمۡ عَن صَلَاتِہِمۡ سَاهُونَ

जो अपनी नमाज़ से ग़ाफिल रहते हैं

Verse 6

ٱلَّذِينَ هُمۡ يُرَآءُونَ

जो दिखाने के वास्ते करते हैं

Verse 7

وَيَمۡنَعُونَ ٱلۡمَاعُونَ

और रोज़मर्रा की मालूली चीज़ें भी आरियत नहीं देते