Read calmly and use the previous/next links at the bottom to move through the surahs in order.
Quran Surah

Surah Al-Ghashiyah

Quran Surah

Surah 88: Al-Ghashiyah

الغاشية

Verse count: 26

Opening Bismillah

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

अल्लाह के नाम से जो बड़ा कृपालु और अत्यन्त दयावान हैं।

Verse 1

هَلۡ أَتَٮٰكَ حَدِيثُ ٱلۡغَـٰشِيَةِ

भला तुमको ढाँप लेने वाली मुसीबत (क़यामत) का हाल मालुम हुआ है

Verse 2

وُجُوهٌ يَوۡمَٮِٕذٍ خَـٰشِعَةٌ

उस दिन बहुत से चेहरे ज़लील रूसवा होंगे

Verse 3

عَامِلَةٌ نَّاصِبَةٌ

(तौक़ व जंज़ीर से) मयक्क़त करने वाले

Verse 4

تَصۡلَىٰ نَارًا حَامِيَةً

थके माँदे दहकती हुई आग में दाखिल होंगे

Verse 5

تُسۡقَىٰ مِنۡ عَيۡنٍ ءَانِيَةٍ

उन्हें एक खौलते हुए चशमें का पानी पिलाया जाएगा

Verse 6

لَّيۡسَ لَهُمۡ طَعَامٌ إِلَّا مِن ضَرِيعٍ

ख़ारदार झाड़ी के सिवा उनके लिए कोई खाना नहीं

Verse 7

لَّا يُسۡمِنُ وَلَا يُغۡنِى مِن جُوعٍ

जो मोटाई पैदा करे न भूख में कुछ काम आएगा

Verse 8

وُجُوهٌ يَوۡمَٮِٕذٍ نَّاعِمَةٌ

(और) बहुत से चेहरे उस दिन तरो ताज़ा होंगे

Verse 9

لِّسَعۡيِہَا رَاضِيَةٌ

अपनी कोशिश (के नतीजे) पर शादमान

Verse 10

فِى جَنَّةٍ عَالِيَةٍ

एक आलीशान बाग़ में

Verse 11

لَّا تَسۡمَعُ فِيہَا لَـٰغِيَةً

वहाँ कोई लग़ो बात सुनेंगे ही नहीं

Verse 12

فِيہَا عَيۡنٌ جَارِيَةٌ

उसमें चश्में जारी होंगें

Verse 13

فِيہَا سُرُرٌ مَّرۡفُوعَةٌ

उसमें ऊँचे ऊँचे तख्त बिछे होंगे

Verse 14

وَأَكۡوَابٌ مَّوۡضُوعَةٌ

और (उनके किनारे) गिलास रखे होंगे

Verse 15

وَنَمَارِقُ مَصۡفُوفَةٌ

और गाँव तकिए क़तार की क़तार लगे होंगे

Verse 16

وَزَرَابِىُّ مَبۡثُوثَةٌ

और नफ़ीस मसनदे बिछी हुई

Verse 17

أَفَلَا يَنظُرُونَ إِلَى ٱلۡإِبِلِ ڪَيۡفَ خُلِقَتۡ

तो क्या ये लोग ऊँट की तरह ग़ौर नहीं करते कि कैसा अजीब पैदा किया गया है

Verse 18

وَإِلَى ٱلسَّمَآءِ ڪَيۡفَ رُفِعَتۡ

और आसमान की तरफ कि क्या बुलन्द बनाया गया है

Verse 19

وَإِلَى ٱلۡجِبَالِ كَيۡفَ نُصِبَتۡ

और पहाड़ों की तरफ़ कि किस तरह खड़े किए गए हैं

Verse 20

وَإِلَى ٱلۡأَرۡضِ كَيۡفَ سُطِحَتۡ

और ज़मीन की तरफ कि किस तरह बिछायी गयी है

Verse 21

فَذَكِّرۡ إِنَّمَآ أَنتَ مُذَڪِّرٌ

तो तुम नसीहत करते रहो तुम तो बस नसीहत करने वाले हो

Verse 22

لَّسۡتَ عَلَيۡهِم بِمُصَيۡطِرٍ

तुम कुछ उन पर दरोग़ा तो हो नहीं

Verse 23

إِلَّا مَن تَوَلَّىٰ وَكَفَرَ

हाँ जिसने मुँह फेर लिया

Verse 24

فَيُعَذِّبُهُ ٱللَّهُ ٱلۡعَذَابَ ٱلۡأَكۡبَرَ

और न माना तो ख़ुदा उसको बहुत बड़े अज़ाब की सज़ा देगा

Verse 25

إِنَّ إِلَيۡنَآ إِيَابَہُمۡ

बेशक उनको हमारी तरफ़ लौट कर आना है

Verse 26

ثُمَّ إِنَّ عَلَيۡنَا حِسَابَہُم

फिर उनका हिसाब हमारे ज़िम्मे है