Read calmly and use the previous/next links at the bottom to move through the surahs in order.
Quran Surah
Surah Al-Masad
Quran Surah
Surah 111: Al-Masad
المسد
Verse count: 5
Opening Bismillah
بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ
अल्लाह के नाम से जो बड़ा कृपालु और अत्यन्त दयावान हैं।
Verse 1
تَبَّتۡ يَدَآ أَبِى لَهَبٍ وَتَبَّ
अबु लहब के हाथ टूट जाएँ और वह ख़ुद सत्यानास हो जाए
Verse 2
مَآ أَغۡنَىٰ عَنۡهُ مَالُهُ ۥ وَمَا ڪَسَبَ
(आख़िर) न उसका माल ही उसके हाथ आया और (न) उसने कमाया
Verse 3
سَيَصۡلَىٰ نَارًا ذَاتَ لَهَبٍ
वह बहुत भड़कती हुई आग में दाख़िल होगा
Verse 4
وَٱمۡرَأَتُهُ ۥ حَمَّالَةَ ٱلۡحَطَبِ
और उसकी जोरू भी जो सर पर ईंधन उठाए फिरती है
Verse 5
فِى جِيدِهَا حَبۡلٌ مِّن مَّسَدِۭ
और उसके गले में बटी हुई रस्सी बँधी है